
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 34,424 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 22 मरीजों की मौत हुई है। वहीं नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के 34 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा राजधानी मुंबई में 11,647 पॉजिटिव केस और 2 मौतें दर्ज की गई है। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,424 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 69,87,938 और मृतकों की संख्या 1,41,669 हो गई है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में 18,967 लोग कोरोना से उबरने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 66,21,070 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।
राज्य में वर्तमान में 2,21,477 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 94.75% और डेथ रेट 2.02 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में राज्य में 14,64,987 होम क्वारंटाइन और 3,032 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
COVID19 | 34,424 new cases & 22 deaths in Maharashtra today; Active case tally rises to 2,21,477. The number of Omicron cases in the state is 1,281 including 499 discharges pic.twitter.com/3wxca9tGYx
— ANI (@ANI) January 11, 2022
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मरीज
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट नेशनल बी जे मेडिकल कॉलेज से मिली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 25 मरीज पुणे शहर में मिले हैं, जबकि पुणे ग्रामीण में 6, सोलापुर में 2 और पनवेल में एक मरीज मिला है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,281 हो गई है। जिसमें से अब तक 499 मरीज ठीक हो गए हैं।
मुंबई में एक लाख से अधिक एक्टिव केस
मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,647 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,39,867 और मृतकों की संख्या 16,413 पर पहुंच गई है।
वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 14,980 लोगों इस खतरनाक वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 8,20,313 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 1,00,523 एक्टिव मरीज हैं और सभी का इलाज चल रहा है।
BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 9,667 मरीज (83%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 851 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं 76 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 2,795 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 7,283 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंबई में 36,573 बेड्स है, जिसमें से 29,290 बेड्स खाली है।
मुंबई में बीते 24 घंटे में 62,097 लोगों की कोरोना जांच की गई है। यहां अब तक 143,25,144 नमूनों की जांच की जा चुकी है।