corona
File Pic

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: आख़िरकार महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 (JN.1) की एंट्री हो चुकी है। जी हाँ, बीते सोमवार को BMC स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मरीजों में सौम्य लक्षण थे और सभी मरीज काफी हद तक स्वास्थ्य हो चुके हैं। 

फिलहाल राज्य में वायरस के नए सब वेरिएंट के पांव पसारने से प्रशासन की चिंता अब और भी बढ़ गई है। दरअसल JN.1  वेरिएंट के दिन-प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक राज्य में नए सब वेरिएंट से ग्रसित होने वालों की कुल संख्या 250 हो चुकी गई है। इसमें पुणे में सबसे ज्यादा 150, नागपुर में 30, मुंबई में 19, सोलापुर में 9, ठाणे में 7, सातारा में 7 और अन्य जिलों में शेष मामले मिले हैं।

BMC के अनुसार मुंबई में बीते दिसंबर महीने में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में से 19 में अब नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इसमें 11 पुरुष और 8 महिला हैं। सभी मरीजों को सौम्य लक्षण थे। फिलहाल ये सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें अधिकतर केसेस प्राइवेट लैब द्वारा भेजे गए सैंपल में मिले हैं।

राज्य अब 61 नए मरीज 

संपूर्ण राज्य में बीते सोमवार को कोरोना के 61 नए मरीज की मिले हैं , इसमें सबसे ज्यादा मुंबई में 23, ठाणे महानगरपालिका में 11, नवी मुंबई में 9 और मीरा-भायंदर में 2 मामले मिले हैं। कल्याण-डोंबिवली में फिलहाल 1 मामला मिला है। फिलहाल अकेले महाराष्ट्र में कोरोना के 882 ऐक्टिव मरीज हैं, जिसमें से मुंबई में 165, ठाणे महानगरपालिका में 104, नवी मुंबई में 80 और शेष अन्य जिलों में मिले हैं। इस राज्य में कुल 41 लोग ही अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें 17 मरीजों का उपचार अकेले मुंबई में चल रहा है