Dead Body Line, Corona Death, Gaziyabad
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के ग्राफ में फिर एक बार उछाल दर्ज किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 767 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस ने 28 मरीजों की जान ली है। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,36,425 और मृतकों की संख्या 1,41,025 हो गई है। इस बात की जानकारी बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 903 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,84,338 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7391 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 74,812 होम क्वारंटाइन और 923 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि मंगलवार को राज्य में कोरोना के 678 मामले सामने आए थे और 35 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 942 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट

    मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। यहां पिछले 24 घंटे में 108 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा 215 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,62,989 हो गई हैं, जबकि 16,340 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,42,176  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,904 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 37,877 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 124,63,139 नमूनों की जांच की जा चुकी है।