नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नाशिक (Nashik,), पालघर और अहमदनगर में भूकंप के झटकों लोगों की नींद उड़ गई, आज सुबह यानी 23 नवंबर को भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस करने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह लगभग 04:04 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल के हानि की पुष्टि नहीं की है। इसे सामान्य भूकंप की श्रेणी में माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में आज सुबह सात बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। यह भूकंप अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में आया। इससे किसी भी तरह की हानि की खबर नहीं है।
An earthquake of magnitude 3.6 occurred 89km West of Nashik, Maharashtra at around 04:04am today. The depth of the earthquake was 5 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/ULIdOrtiRN
— ANI (@ANI) November 22, 2022
गौरतलब है कि हाल ही में इंडोनेसिया में आए भूकंप ने तबाही मचा दी थी। दरअसल भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है। इसे ही भूकंप कहते हैं।