Congress did Satyagraha movement against BJP, prohibition of cancellation of Rahul Gandhi's MP

Loading

गड़चिरोली. नरेंद्र मोदी तथा भाजपा सरकार ने राहुल गांधी पर बेबुनियादी आरोप कर सत्ता का दुरूपयोग करते हुए उनकी सांसदी रद्द की. इसके निषेध में राहुल गांधी के समर्थन में तथा नरेंद्र मोदी तथा भाजपा सरकार के निषेध में तथा अदानी समुह के घोटाने की संयुक्त संसदीय जांच करे, इन प्रमुख मांगो को लेकर गड़चिरोली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा के हुकूमशाही निति के खिलाफ आज स्थानीय इंदिरा गांधी चौक में सत्याग्रह आंदोलन किया गया. 

आंदोलन में जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तथा जिला प्रभारी डा. नामदेव किरसान, प्रदेश सचिव डा. नितीन कोडवते, डा. चंदा कोडवते, भावना वानखेडे, शहर अध्यक्ष सतीश विधाते, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विश्वजीत कोवासे, पूर्व पार्षद रमेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. कविता मोहरकर, अनुसूचित जाति सेल अध्यक्ष रजनीकांत मोटघरे, भरत येरमे, पुष्पलता कुमरे, रुपेश टिकले, आरीफ कनोजे, अब्दुल पंजवाणी, राजेंद्र बुले, पूर्व जिप सदस्य विनोद लेनगुरे, नंदू नरोटे, कुसूम आलाम, भाकपा नेते तथा पूर्व जिप सदस्य अमोल मारकवार, सुनिल चडगुलवार, सुरेश भांडेकर, पांडुरंग घोटेकर, नंदू नरोटे, राकेश रत्नावार, पुरुषोत्तम सिडाम, संजय चन्ने, दत्तात्रय खरवडे, सुभाष धाईत, दीपक मडके समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ते उपस्थित थे.