Chitra Wagh

    Loading

    गड़चिरोली. गड़चिरोली जैसे अतिदुर्गम, नक्सलग्रस्त और आदिवासी बहुल क्षेत्र का विकास करने के लिये  सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. जिससे केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आखरी छोर पर बसे महिलाओं के तक पहुंचाए, ऐसा प्रतिपादन भाजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ ने किया. गड़चिरोली जिले के दौर पर आयी भाजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ की उपस्थिति में गड़चिरोली में भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया गया था.

    इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को मार्गदर्शन करते हुए वह बोल रही थी. सम्मेलन में पूर्व नगराध्यक्ष योगिता पिपरे, भाजपा महिला आघाड़ी की प्रदेश सदस्य रेखा डोलस, जिलाध्यक्ष योगिता भांड़ेकर, भाजपा के जिला महासचिव प्रमोद पिपरे, गोविंद सारड़ा, गीता हिंगे, लता पुंगाटी, वर्षा नैताम आदि उपस्थित थे.

    महिलाओं की समस्यओं का किया निराकरण 

    गड़चिरोली में आयोजित महिला सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ ने महिलाओं को विकास की राह दिखाने संदर्भ में मार्गदर्शन किया. साथ ही महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की. इस समय सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने महिला संबंधित और अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ का ध्यानाकर्षण कराया. जिसके बाद उन्होंने महिलाओं की शिकायत और समस्याओं का निराकरण करते हुए महिलाओं को उचित मार्गदर्शन किया. 

    जिले की दुर्गम क्षेत्र से पहुंची महिलाएं

    आयोजित महिला सम्मेलन में न केवल शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने उपस्थिति दर्शायी, बल्कि जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र की महिलाओं ने भी उपस्थिति दर्शायी है. महिलाओं की बड़ी संख्या देश प्रदेशाध्यक्ष वाघ जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र से आनेवाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया है. इस समय भाजपा की जिला महिला पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ का सत्कार किया गया.