भाजपा का ‘मच्छर मारो’ आंदोलन, नप पर निकला मोर्चा

    Loading

    गोंदिया . नगर परिषद में प्रशासनिक शासन चल रहा है और पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.  नालियां जाम रहती हैं और नियमित सफाई नहीं होती है.  इस  स्थिति के कारण  शहर में मच्छरों का प्रकोप  बढ़ गया है. इससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों को खतरा भी बढ़ गया है. नप प्रशासन को इस गंभीर मामले में ज्ञापन देकर  समुचित कार्रवाई करने का आग्रह व नप परिसर में  ‘मच्छर मार’ आंदोलन किया गया व  

    मोर्चा निकाला गया जो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से  होते हुए नप कार्यालय में पहुंचा. कार्यकर्ता लाठी, छिड़काव मशीन और विरोध तख्तियां लिए हुए थे व  नप प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. तत्काल ध्यान न देने पर तीव्र आंदोलन किया जाएगा. 

    भाजपा जिला महासचिव (संगठन) संजय कुलकर्णी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना कदम,  जिला पंचायत सदस्य व  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय टेंभरे, ओबीसी गठबंधन जिलाध्यक्ष गजेंद्र फुंडे, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित झा, व्यापारी गठबंधन जिलाध्यक्ष नारायण चांदवानी, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, विद्यार्थी मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष पलास लालवानी, पूर्व पार्षद बंटी पंचबुद्धे, अफसाना पठान, वर्षा खरोले, मौसमी परिहार, हेमलता पतेह व मनोहर असवानी, जिला सचिव ऋषिकांत साहू, जयसिंघानी, मिलिंद बागड़े, सतीश मेश्राम, मनीष पोपट, प्रशांत कोरे, राजेश खरोले, सुनील तिवारी, मनीष जायसवाल, बबली चौधरी, गुड्डू चांदवानी, सुभाष मुंदडा, अंकित जैन, रवि रामटेकर, राकेश अग्रवाल, सुशील राउत, बबलू रहांगडाले, पुरुषोत्तम ठाकरे, चेतन सोनछात्रा, अमर रंगारी, सुमित महावत, पूरन पाथोड़े, दलजीतसिंह खालसा, मुन्ना उरकुड़े, चिंटू सोनपुरे, बंटी शर्मा,  रितेश साहू, अर्पित पांडे, कमल पुरोहित, राजेश मुनीश्वर, सुजीत ठाकुर, बाला मुनीश्वर, कृष्णकुमार लिल्हारे, लक्ष्मी चौधरी, प्रीति बंसोड़, भारती सुरसे, रीता पाऊलझगडे, गीता तुपकर, योगिता कुलकर्णी, मंगलेश गिरि, रामेश्वर लिल्हारे  आदि उपस्थित थे.