corona
File Pic

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 489 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,65,466 और मृतक संख्या 1,48,514 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,126 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 80,12,873 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 4,079 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.13% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। वर्तमान में COVID-19 का प्रमुख रूप ओमिक्रॉन XBB.1.16 है। राज्य में इस वैरिएंट के कुल 1112 मामले इस पाए गए हैं। जबकि, 10 मौतें हुईं है।

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 96 मौतें हुई हैं। इसमें से 72.92 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 88 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि, 13 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी।

राज्य में आज 14,564 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई। जिसमें 12,332 टेस्ट सरकारी प्रयोगशालाओं में हुई। जबकि, 2,086 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में हुई। वहीं, 146 सेल्फ टेस्ट हुई। राज्य में अब तक 8,69,82,528 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 81,65,466 (09.39%) पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों पर 24 दिसंबर 2022 से ही विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों का थर्मली स्कैन किया जा रहा है और कोविड के लिए 2% रैंडम सैंपल लिए गए हैं।

मुंबई में 118 नए केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 118 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,162,710 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,765 पर पहुंच गई है। शहर में आज 176 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,141,981 हो गई है। फिलहाल शहर में 964 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 88 कोरोना मरीज भर्ती हैं, इनमें से 32 ऑक्सीजन पर हैं।