
- डीआरएम गुप्ता ने दी भावभीनी विदाई
भुसावल. रेलवे की लंबी सेवा के बाद 31 दिसंबर 2020 को भुसावल रेलवे विभाग (Bhusaval Railway Department) से 37 रेलवे कर्मचारी सेवानिवृत्त (Retired) हुए। रेलवे द्वारा सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारियों को तत्काल 12 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि उनके खाते में जमा की गयी. ऑनलाइन विदाई समारोह (Online farewell ceremony) में विवेक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य अधिकारियों ने उनकी सेवा की सराहना की है।
सेवानिवृत्ति के संबंध में, रेलवे द्वारा एक आभासी ऑनलाइन सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी आरएच परदेशी द्वारा किया गया। कोरोना के प्रकोप के कारण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को खण्डवा, अकोला, भुसावल, पाचोरा, चालीसगांव, बडनेरा, अमरावती, आदि में अपने सेवा कार्य स्थल कार्यालयों में रेलवे प्रतिनिधियों के साथ-साथ ऑनलाइन सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मान किया गया। उनकी सेवाओं को याद किया गया।
कल्याण निरीक्षकों ने कार्यस्थल पर जाकर पीपीओ फ़ोल्डर कर्मचारियों को दिया। विवेक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मनोज कुमार सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, एन.डी. गांगुर्डे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र वडनेरे द्वारा धन्यवाद दिया गया। निपटान और लेखा विभाग के साथ-साथ सभी कल्याण निरीक्षकों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की।