note
Representative image

Loading

नई दिल्ली/जलगांव. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के जलगांव (Jalgaon) में नकली नोट छाप कर उसे बाजार में चलाने वाला एक शख्स पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं जलगांव पुलिस की मानें तो उसने यूट्यूब देखकर यह नकली नोट छापना सीखा था। इस काम को नजाम देने के लिए वह लोगों से 50 हजार रुपए असली नोट लेकर 1।5 लाख रुपए के नकली नोट थमा देता था। पेशे से कुली का काम करने वाला यह शख्स अपने घर पर ही नकली नोट छापने का बाकायदा एक सेट अप भी लगाकर रखा था। उसने नकली नोट छापने का यह पूरा तरीका यू ट्यूब से सीखा था।

दरअसल एक स्कैनर और प्रिंटर की मदद से वह इन नकली नोटों की अपने घर पर ही छपाई करता था। खास बात यह है कि किसी को भी इस पर शक ना हो, इसलिए वह सिर्फ छोटे नोटों की ही छपाई करता था। 2000 के नोट या 1000 रुपए के नोट नहीं छापता था। उसके पास से एक लाख साठ हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। ये सारे नोट 100, 200 और 500 के ही फेक करेंसी हैं।

इतना ही नहीं यू ट्यूब देखकर और इस गोरखधंधे को सीखकर ही इसने अपने घर में नोट की छपाई का कारखाना बना डाला था। वह लोगों से असली पचास हजार के नोट लेता था और बदले में डेढ़ लाख के नकली नोट उन्हें दे देता था।

जलगांव के एमआईडीसी सेक्टर के उसके घर से ही गिरफ्तार हुए इस आरोपी का नाम राजेंद्र आढाव है। वह पेशे से कुली का काम करता है। जानकारी के अनुसार पुलिस को उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। वह इन नकली नोटों को चलाने के लिए जिन लोगों के संपर्क में था, उन लोगों से ही इस बाबत पुलिस को इसकी भनक लग चुकी थी। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

अब जलगांव पुलिस के लिए यह पता करना सरदर्द का काम होगा कि, उसने अब तक कितनी संख्या में नकली नोटों को छाप कर बाजार में चलाया है और उसने किन-किन लोगों को ये नकली नोट दिए हैं। और उसके इस कारनामे से कितने नकली नोट फिलहाल मार्केट में आ चुके हैं।