महाराष्ट्र: कोल्हापुर में डॉक्टर बना दरिंदा! लैपटॉप में रखे 80 महिला मरीजों के ‘अश्लील’ वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

Loading

महाराष्ट्र: हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। हम हमेशा डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते है क्योंकि वे हमें ठीक करते है, मौत के मुंह से बाहर लाते है, लेकिन डॉक्टरी पेशा रखने वाले एक शख्स ने ऐसा कुछ किया जिसके बारे में जानकर आप भी आग बबूला हो जाएंगे। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

फर्जी डॉक्टर का अश्लील कांड 

दरअसल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डॉक्टर ने इलाज के लिए अपने पास आने वाली महिलाओं के बेहद अश्लील वीडियो बनाए हैं और एक हैरानी वाली यह भी जानकारी सामने आई है कि यह डॉक्टर फर्जी है। आपको बता दें कि हैरान कर देने वाली यह घटना कोल्हापुर के मुरगुड में हुई है। जानकर आपके होश उड़ जाएंगे कि इनमें से करीब सत्तर से अस्सी वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

नागरिकों में आक्रोश

ऐसे में जब इस घटना का खुलासा हुआ है तो अब इस घटना से कोल्हापुर के नागरिकों में आक्रोश की लहर है। इस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए करीब चार सौ लोगों को गुमनाम पत्र भी भेजा गया है। इसी से यह घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग है। 

महिलाओं के साथ अश्लील हरकत 

आपको बता दें कि इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि यह डॉक्टर इलाज के लिए अपने अस्पताल में आने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद वह वीडियो क्लिप बनाता था। ये सारे वीडियो उसने अपने लैपटॉप में स्टोर कर रखे थे। लेकिन उसने अपना लैपटॉप सुधारने के लिए भेज दिया और इस घटना का खुलासा हुआ। अब इससे खलबली मच गई।

लैपटॉप में कई वीडियो रेकॉर्ड्स 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लैपटॉप को सुधारना के लिए भेजे जाने के बाद ही इस लैपटॉप में महिलाओं के सत्तर से अस्सी वीडियो क्लिप वायरल हुए हैं। यह भी दर्ज है कि जब एक महिला कमर दर्द के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने महिला से कहा कि तुम्हारी पीठ में दर्द इसलिए हो रहा है क्योंकि तुम गलत तरीके से सेक्स कर रही हो।

सोशल मीडिया के माध्यम से… 

दरअसल यह फर्जी डॉक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपने अस्पताल का विज्ञापन कर रहा था। इसलिए उनके पास महाराष्ट्र से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मरीज इलाज के लिए आ रहे थे। इनमें महिला मरीज भी शामिल हैं। इसका फायदा डॉक्टर ने उठाया। उसने महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें अपने लैपटॉप में स्टोर कर लिया। अब इसका खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर पूरा कोल्हापुर गुस्साया हुआ है।