Fake Notes Seized
जाली नोट जब्त

    Loading

    महाराष्ट्र: दिन ब दिन महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में मुंबई में भ्रष्टाचार की एक खबर सामने आई है वही और एक अपराध की घटना सामने आई है। जी हां ये खबर महाराष्ट्र के हिंगोली की है जहा लाखों के नकली नोट जब्त किये गए है। जैसा कि हम जानते है पिछले कुछ दिनों से बाजार में नकली नोटों की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ दिनों पहले मुंबई के उपनगरों में कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने हिंगोली से लाखों रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं। 

    हाल ही में आई खबर के मुताबिक, हिंगोली पुलिस ने जाली नोटों के कारोबारियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। औंधा नागनाथ पुलिस ने बीती रात यह कार्रवाई की है। पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान औंधा नागनाथ शहर के सरकारी अस्पताल क्षेत्र में कुछ लोग संदिग्ध पाए गए और उनसे पूछताछ की गई। एक करोड़ 14 लाख रुपये के नकली नोट मिले। इस मामले में पुलिस ने बुलढाणा जिले के औंधा नागनाथ से छह और खामगांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

    दरअसल पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक करोड़ 14 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इस घटना के बारे में पुलिस का अनुमान है कि आरोपी लातूर बुलढाणा जिले के नांदेड़ का रहने वाला है और नकली नोट चलाने वाला बड़ा रैकेट है। ऐसे करें असली या नकली नोट की पहचान – अगर आप नोट को अपनी आंखों के सामने 45 डिग्री पर रखते हैं तो आपको उस पर 500 रुपए लिखा हुआ नजर आएगा। देवनागरी में 500 या 2000 रुपए लिखा होगा। बीच में महात्मा गांधी की फोटो नजर आएगी। 

    भारत और भारत अक्षर लिखे जाएंगे। यदि आप इस नोट को धीरे से मोड़ते हैं, तो आप सुरक्षा 3D रंग को हरे से नीले रंग में बदलते हुए देखेंगे। वर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज, मिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाईं ओर दिया गया है। 500 रुपए के नोट का रंग भी बदलता है।