corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई.  जहाँ एक तरफ देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना (India Corona) की रफ़्तार कम होती दिख रही है। वहीं महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को कोरोना (Maharashtra Corona) के 171 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 78,72,203 हो गई है। 

    इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 3 और लोगों की मौत होने के बाद अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,765 हो गई है। इसके साथ ही विभाग के अनुसार मरीजों की संख्या 1,680 है। साथ ही बीते शुक्रवार को 394 लोगों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 77,22,754 हो गई है।

    अगर मुंबई की बात करें तो यहाँ बीते 24 घंटों में कोरोना के 48 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,505 हो गई है। वहीं देश ही आर्थिक राजधानी में अब तक 16,692 लोगों की महामारी से मौत हुई है। हालांकि, बीते 24 घंटों में 54 लोगों ने इस महामारी को मात भी दी है।

    इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 394 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके साथ ही अब जानलेवा संक्रमण से बचने वालों की कुल संख्या अब 77,22,754 हो गई है। इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1,680 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.10% दर्ज किया गया है।