rain in mumbai

    Loading

    मुंबई. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) के मौसम में अगले 24 घंटों में व्यापक  बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कई जगहों पर तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन कई जगहों पर आसमान में फिर से बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाकों में आगामी 22 जनवरी को बारिश का अनुमान है। 

    इसी तरह मुंबई (Mumbai) में भी बारिश (Heavy Rains) होने की अपार संभावना है, जबकि कुछ जिलों में अभी कोहरे और ठंड का भी असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस सप्ताह बारिश, ठंड और कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा।

    खबर और IMD के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों जैसे मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। वहीं राज्य के कई जिलों में 20 जनवरी तक इसी तरह से तापमान में आगे भी गिरावट देखी जाएगी। मौसम में बदलाव के चलते  पूर्वी अरब सागर में बना मामूली कम दबाव का क्षेत्र है। इसकी वजह से हवा का रुख भी बदल गया है। पूर्व से बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा में नमी भी अधिक होती है। वहीं उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर यहां के मौसम पर भी पड़ेगा। 

    आइये देखें कि आज राज्य के कुछ बड़े शहरों में मौसम के हाल क्या रहने वाले हैं?

    मुंबई

    देश कि आर्थिक राजधानी मुंबई में आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 187 दर्ज किया गया है।

    पुणे

    इसी तरह पुणे में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहाँ मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 77 ही दर्ज हुआ  है।

    नागपुर

    वहीं नागपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यहाँ मौसम साफ रहने के असार हैं । वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 123 है, जो मध्यम श्रेणी में ही आता है।

    नासिक

    इधर नासिक में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहाँ मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में यानी की 64 है।

    औरंगाबाद

    उसी तरह औरंगाबाद में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यहाँ भी मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में यानी की 70 है।