maharashtra

    Loading

    नागपुर: देश में पिछले 2-3 दिनों से अचानक ठंड (Winter) बढ़ गई है। देश में मुख्य रूप से उत्तर भारत में तापमान में अचानक गिरावट आ गई है। इसका असर नागपुर (Nagpur) और आसपास के इलाकों पर हो रहा है। राज्य में ठंडी हवाएं चलने से नागपुर (Nagpur) में पारा अचानक गिर गया है। बताया जा रहा है कि नागपुर में अचानक पारा गिरने से दो लोगों की कड़ाके की ठंड से मौत हो गयी है। इस बीच, अगले दो दिनों में राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

    नागपुर (Nagpur) शहर में पिछले दो दिनों में दो अज्ञात शव मिले हैं। इन दोनों की मौत ठंड के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। शहर के मोर भवन के पास एक 70 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया, जबकि गणेशपेठ थाना क्षेत्र में एक 35-40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों कड़ाके की ठंड में खुले में सो रहे हैं। 

    विदर्भ में लगातार तीसरे दिन सबसे कम तापमान गोंदिया (Gondia) जिले का दर्ज किया गया है। गोंदिया का तापमान 11. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले दो दिनों से घना कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है।

    इसके चलते राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। 7 से 9 जनवरी के बीच हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी चक्रवात की तीव्रता बढ़ेगी। इसलिए शीत लहर के साथ ही उत्तर भारत के तमाम राज्यों में घना कोहरा भी बढ़ेगा।