Manoj Jarange VS Ajay Baraskar
मनोज जरांगे पाटिल-अजय बारस्कर (डिजाइन फोटो)

Loading

मुंबई: जहां महाराष्ट्र (Maharashtra News) में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर दूसरे समुदाय के लोग भी समर्थन दे रहे है वहीं राज्य में कुछ ऐसे नेता भी है जो मराठा नेता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) के विचारों से असहमत है, ऐसे में कुछ दिनों से मराठा नेता मनोज जरांगे और नेता अजय बारस्कर (Ajay Baraskar) के बीच शाब्दिक विवाद चल रहा है, ऐसे में अब जरांगे ने दावा किया है कि अजय बारस्कर के बलात्कार मामले को सरकार (Maharashtra Government) ने दबाया है और उन्हें बचाया है।

जरांगे के दावे से महाराष्ट्र में उथल-पुथल 

गौरतलब हो कि मराठा आरक्षण की लड़ाई जारी रखने वाले मनोज जरांगे पर हाल ही में अजय महाराज बारस्कर ने गंभीर आरोप लगाए थे। बारस्करने कहा कि ”मनोज जरांगे झूठा है, रोज धोखा देता है।” बारसकर ने आरोप लगाया कि मराठा आंदोलन के दौरान जरांगे और राज्य सरकार के बीच गुप्त बैठकें हुईं। उनके आरोपों का जवाब देते हुए मनोज जरांगे पाटिल ने कुछ सनसनीखेज दावे किए हैं। 

अजय बारस्कर को सरकार  की धमकी 

जरांगे ने कहा कि ”अजय बारस्कर कोई महाराज नहीं हैं। उसके गांव के लोगों बताया है कि बारस्कर महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। बारस्कर ने एक महिला से बलत्कार किया है। उस मामले को सरकार ने दबा दिया है।” आगे मनोज जरांगे ने बताया कि अजय बारस्कर को धमकी दी गई कि जरांगे के खिलाफ बोलो नहीं तो तुम्हारा मामला उजागर हो जाएगा। आपको बता दें कि  जरांगे यह सब गुरुवार को अंतरवाली सराटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। 

बारस्कर को खरीदा 

आगे उन्होंने कहा कि ”अजय बारस्कर को खरीदा गया है, यह एक जाल है। बच्चू कडू के साथ अजय बारस्कर भी रहते थे। आज मुंबई में चैनल उस आदमी (अजय बारस्कर) से घंटों बात कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर भी एक कौड़ी के लायक नहीं है। क्या यह सरकार के समर्थन के बिना संभव है?”

बारस्कर मरने वाला है.. 

जरांगे ने कहा, ”अजय बारस्कर ने कई काम किये हैं। उसने एक संस्थान के नाम पर लोगों से 300 करोड़ रुपये वसूले थे। वह भिसी का पैसा लेकर दूसरे गांव भाग गया था। अब वह मरने वाला है।” मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि वह केवल तुकाराम महाराज के नाम पर सहानुभूति के साथ मरना चाहते हैं। ऐसे में अब जरांगे के इस तरह के सनसनीखेज दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में माहौल गरमा गया है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि  जरांगे के इस दावे पर अजय बारस्कर क्या कहते है।