Bus burnt in Jalna, Maratha Reservation, Maharashtra, Manoj Jarange Patil, Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis, bus burnt in Jalna, curfew in Jalna.
जालना में बस जलाई (डिजाइन फोटो)

Loading

जालना: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra News) में माहौल गरमा रहा है। कई जिलों में लोग आक्रामक होते हुए नजर आ रहे है। हाल ही में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बस को लगाई आग 

जरांगे ने कहा है कि मुझे सलाइन द्वारा जहर देकर मारने की कोशिश की गई और यह साजिश फडणवीस ने की है। इस बीच जरांगे के आरोपों के बाद मराठा समुदाय आक्रामक हो गया है। बता दें कि जालना के अंबाद तालुका में मराठा प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग (Bus Burnt in Jalna) लगा दी। 

 

इलाके में कर्फ्यू 

इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। इस बीच, अंबाद तालुका में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। इसलिए अब पुलिस से जानकारी मिल रही है कि मराठा प्रदर्शनकारियों (मराठा आरक्षण) को इस क्षेत्र में प्रतिबंधित किया जाएगा। इस आंदोलन की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्से प्रभावित हो रहे है।

दुकाने बंद 

जी हां जैसा की हमने आपको बताया जिला अधिकारियों ने अंबाद तालुका में कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान वहां के सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कोई भी हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक नहीं ले जाया जाएगा। ऐसे में अब देखना यह होगा कि  यह स्थिति कब सामान्य होगी।

गौरतलब हो कि इसके पहले नांदेड जिले में मनोज जरांगे के आदेश को न मनाते है एक मराठा समुदाय के शख्स ने अपनी खुदकी बाइक बीच रास्ते में जला दी थी जिसका विडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा था