Devendra fadnavis and Raj Thackeray

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) में महायुति गठबंधन (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) के साथ जुड़ सकते हैं। वह आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जहां, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद हैं। राज ठाकरे अपनी पार्टी के लिए दक्षिण मुंबई और शिर्डी लोकसभा सीट की मांग कर सकते हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गठबंधन की संभावना का संकेत देते हुए कहा, “राज ठाकरे एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी विचारधारा हमारी तरह ही है। सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा।”

सूत्रों ने कहा कि ठाकरे भाजपा के साथ तभी गठबंधन करेंगे जब उन्हें पार्टी से दक्षिण मुंबई सीट मिलेगी।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 5 चरणों में होगा। मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा। इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। भाजपा ने हाल ही में महाराष्ट्र में अपने 20 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें नागपुर से नितिन गडकरी और मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल को उम्मदवारी दी गई है।

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 23 सीटें जीतीं थी। जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 में से 18 सीटें जीतीं थी। हालांकि, शिवसेना और एनसीपी में फुट के बाद यह चुनाव और भी रोचक हो गया है।