Bulli Bai APP Case Updates : Mumbai Police arrests one more student in 'Bulli Bai' app case, Police Commissioner will make a big disclosure this afternoon
File Photo:ANI

    Loading

    मुंबई: बुल्ली बाई मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक्शन लेते हुए एक महिला समेत 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। महिला को जहां उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है, वहीं युवक को बंगलुरु से हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक की पहचान प्रशांत कुमार के नाम से की गई है, वह बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को मुंबई लाकर बांद्रा की जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 10 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

    पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा, “मुंबई पुलिस साइबर सेल ने गिरफ्तार किए गए 21 वर्षीय शख्स की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है. मामले की मुख्य आरोपी उत्तराखंड से हिरासत में ली गई एक महिला है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं।”

    पुलिस ने आगे कहा, “मुख्य आरोपी महिला ‘बुली बाई’ एप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा वर्चस्ववादी के नाम से खाता खोला। 31 दिसंबर को, उसने अन्य खातों के नाम बदलकर सिख नामों से मिलते-जुलते थे। फर्जी खालसा खाताधारकों को दिखाया गया।”

    बुली बाई’ एप मामले के आरोपी विशाल कुमार के वकील एडवोकेट डी. प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, “मेरे मुवक्किल को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मेरे मुवक्किल को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। तलाशी वारंट हासिल करने के लिए पुलिस ने दाखिल की थी अर्जी।”

    क्या है बुल्ली बाई विवाद?

    ‘बुल्ली बाई’ गिटहब पर बनाया गया एप है। इस एप के जरिये लोग मुस्लिम महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीरों को अवैध तरीकों से डाउनलोड कर एप पर ट्रोल कर रहे थे। इसी के साथ उनकी बोली भी लगा रहा थे। यह तब दुनिया के सामने आया जब एप में एक मुस्लिम महिला पत्रकार को ट्रोल किया गया और उसकी बोली लगाई गई। यह वाक्य सामने आने के बाद कई मुस्लिम नेताओं, अभिनेताओं ने एप का विरोध करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।