Mumbai Police carried out joint operation with Kashmir Police, man arrested on suspicions of involvement in narco terrorism
Photo:ANI

    Loading

    मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हाल ही में कश्मीर पुलिस (Kashmir Police) के साथ मिलकर बड़ा ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में कश्मीर पुलिस के करीब 100 जवानों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन नार्को टेररिज्म (Narco Terrorism) से जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान एक शख्स की गिरफ्तारी (Arrest) भी की है। बताया जा रहा है कि, इस शख्स की पहचान गुलज़ार मकबूल अहमद खान। 

    एएनआई ने बताया कि, गुलज़ार मकबूल एक ड्रग पेडलर है जिसे नार्को टेररिज्म में संबंध होने के संदेह में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, मामले में अब पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

    एएनआई के अनुसार, ने बताया कि, मुंबई पुलिस अपराध शाखा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने लगभग 100 कश्मीरी पुलिस के जवानों के सहयोग से एक ड्रग तस्कर गुलज़ार मकबूल अहमद खान को शेरगढ़, श्रीनगर से नार्को-आतंकवाद से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किया है।