गोवा में उतरने से रोके गए 1950 यात्री, सोनू सूद बोले- ‘हमें लोगों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए…’

    Loading

    Mumbai-Goa Cruise Ship: मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज़ के महारानी जहाज पर सवार 2000 यात्रियों में 66 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रविवार रात को गोवा में पहुंचे यात्रियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार वहां उतरने से साफ मना कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था कि कोविड -19 के लिए यात्रियों का परीक्षण हुए थे, जिसके बाद कुछ यात्रियों के पॉजिटिव टेस्ट आए है। सकारात्मक परीक्षण के बाद हमने उन्हें जहाज को डॉक करने की अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही गोवा सरकार ने एक निजी अस्पताल के साथ गठजोड़ कर 2000 यात्रियों का परीक्षण करने को कहा है। 

    ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर गुहार लगाई है। पीड़ित यात्री ने लिखा- ‘सोनू सूद कृपया हमारी मदद करें… 1950 मुंबई से गोवा जाने वाले कोरोना नेगेटिव यात्रियों को तुरंत गोवा पोर्ट उतारा जाए। गोवा सरकार ने यह आदेश दिया है कि सभी 1950 निगेटिव यात्री 66 कोरोना पॉजिटिव यात्रियों के साथ फिर से मुंबई वापस जाए। ऐसा करने से बाकी यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है, हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

     

    पीड़ित यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा- ‘मुझे लगता है कि 1950 यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें गोवा पोर्ट पर उतरने की अनुमति दी जानी चाहिए, उन्हें COVID पॉजिटिव लोगों के साथ मुंबई वापस यात्रा करना पूरी तरह से अनुचित है। हमें अपने लोगों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि @goacm @tourismgoi कृपया इन परिवारों की मदद करें। मैं भी अपने तरीके से कोशिश कर रहा हूं।‘