Preparation for trial on new route of metro

    Loading

    मुंबई:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) को लगभग 8 साल बाद दूसरी मेट्रो (Second Metro) की सौगात मिलने जा रही है। बहुप्रतिक्षित मेट्रो 2 ए और 7 (Metro 2A and 7) को सीएमआरएस (CMRS) का क्लीयरेंस मिलने के बाद  परिचालन का शुभारंभ चैत्र नवरात्रि (Navratri) पर्व के पहले दिन गुडी पाडवा (Gudi Padwa) से होगा। एमएमआरडीए कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास के अनुसार, सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) हरी झंडी दिखाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि मुंबईकरों को पहली मेट्रो की सौगात 8 जून 2014 को तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी की सरकार ने दी थी। मेट्रो 1 का संचालन वर्सोवा से घाटकोपर के बीच शुरू हुआ था। अब 8 साल के लंबे अंतराल के बाद मुंबई में दूसरी मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है। वैसे मुंबई एमएमआर में 300 किमी से ज्यादा क्षेत्र में मेट्रो का निर्माण चल रहा है।

    पहला चरण होगा शुरू

    मेट्रो -2 ए के लिए पहला चरण दहिसर और दहानुकरवाड़ी के बीच और मेट्रो -7 कॉरिडोर के लिए दहिसर और आरे कॉलोनी के बीच शुरू हो जाएगा। जबकि दहिसर से अंधेरी के बीच का पूरा कॉरिडोर अक्टूबर 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है।

    चलेगी 200 सर्विस

    एमएमआरडीए के अनुसार, गुडी पाडवा के बाद  मेट्रो कॉरिडोर के संचालन के लिए 6 कोच वाले 10  मेट्रो ट्रेनें तैयार हैं। इनमें 8  रेक का उपयोग होगा, बाकी स्टैंडबाय पर होंगे। हर 10 मिनट में एक ट्रेन चलेगी। पहले चरण में मेट्रो 2 ए और 7 कॉरिडोर पर 10-10 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर लगभग 200 सेवाओं को चलाने की योजना है।

    महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित 

    मेट्रो 2 ए और 7 के ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 6 कोच वाली इस अत्याधुनिक मेट्रो में एक बार में 2,880 यात्रियों को लेकर चलने की क्षमता है। इसके अलावा सीसी टीवी सर्विलांस से लैस कोच में सायकिल लेकर यात्रा करने की व्यवस्था की गई है। इस पहले चरण का मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 40 रुपए होगा।

    मेट्रो 7 के स्टेशन (चरण 1)

    • आरे
    • दिंडोशी
    • कुरार
    • आकुर्ली
    • पोइसर
    • मागठाणे
    • देवीपाड़ा
    • संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
    • ओवरीपाड़ा

    मेट्रो 2 ए के स्टेशन (चरण 1)

    • दहिसर ई
    • अपर दहिसर
    • कांदरपाड़ा
    • मंडपेश्वर
    • एक्सर
    • बोरीवली (वेस्ट)
    • पहाड़ी एक्सर,
    • कांदिवली (वेस्ट) 
    • दहानुकरवाड़ी