Central Railway's action on those traveling without tickets in trains, 100 crores recovered in 7 months as fine
File Photo

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल (Central Railway) ने लोकल ट्रेन (Local Train), मेल (Mail), एक्सप्रेस (Express) और अन्य ट्रेनों में अवैध रूप से यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 200 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड दंड (Record Penalty) वसूली की है। सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि अप्रैल 2021 से 16 मार्च 2022 तक भारतीय रेलवे (Indian Railways) पर किसी भी जोन द्वारा सर्वाधिक जुर्माना (Fine) वसूल किया गया है। 

    मध्य रेलवे की सतर्कता टीम और टिकट चेकिंग स्टॉफ ने 1 अप्रैल 2021 से 16 मार्च 2022 की अवधि के दौरान कुल 33.30 लाख मामले पकड़े जिनसे  200.85 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद मध्य रेलवे की अब तक की सबसे अधिक आय है।

    मुंबई मंडल पर सर्वाधिक मामले

    मुंबई मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 12.93 लाख मामले पकड़े हैं, जिनसे 66.84 करोड़ रुपए वसूल किए है, जो मध्य रेलवे के सभी मंडलों में सबसे अधिक है। भुसावल मंडल ने अनियमित यात्रा के 8.15 लाख मामलों में 58.75 करोड़ रुपए वसूल किए है। नागपुर मंडल ने  5.03 लाख मामलों से 33.32 करोड़ वसूले , सोलापुर मंडल ने 3.36 लाख मामले पकड़ उनसे 19.42 करोड़ रुपए वसूले और पुणे मंडल ने 2.05 लाख मामले पकड़ 10.05 करोड़ रुपए की वसूली की। मुख्यालय के टिकट चेकिंग दल ने 1.80 लाख मामले पकड़े और 12.47 करोड़ रुपए दंड वसूला।

    बिना मास्क वालों से 88.78 लाख वसूले

    इस अवधि के दौरान 56,443 व्यक्तियों को कोविड अनुरूप व्यवहार का उल्लंघन करने और मास्क न पहनने वालों से 88.78 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।