Chandrakant Khaire

    Loading

    मुंबई/ औरंगाबाद: उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray Faction) के सीनियर नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे (Chandrakant Khaire) ने दावा किया है कि शिंदे गुट में फूट को रोकने के लिए विधायकों को फिर से 5 खोके यानी 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) को गिराने के लिए शिंदे गुट के विधायकों को 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। अब एक बार फिर विधायकों को टूटने से बचाने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं। 

    पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि एक कारोबारी ने उन्हें यह जानकारी दी है। चंद्रकांत खैरे ने यह बात गुरुवार को औरंगाबाद में मीडिया से बातचीत में कही।

    राज्य सरकार छत्रपति के सम्मान पर गंभीर नहीं 

    पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार, छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को किसानों की भी कोई चिंता नहीं है। खैरे ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बिजली का बिल बकाया होने के कारण किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं है।