Things got better in Thane, Maharashtra, only seven new cases of corona surfaced, no death in last 24 hours
File Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। लेकिन रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ते जा रहा है। बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,032 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 18 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस से उबरे हैं।

    BMC के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,032 नए मामले और 12 मरीजों की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,017,999 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,488 पर पहुंच गई है।

    वहीं, राहत की बात यह है कि शहर में पिछले 24 घंटे में 18,241 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,35,934 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 31,856 एक्टिव मरीज हैं।

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 5,067 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 538 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 103 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी। वर्तमान में 2,244 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 5,058 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में 38,109 बेड्स है, जिसमें से 33,051 बेड्स खाली है।

    मुंबई में आज 60,291 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 147,78,095 नमूनों की जांच की जा चुकी है।