Demand, action, against, protesters, High Court, Maratha Reservation, Case, गुणरत्न सदावर्ते, gunaratna sadavarte
सांकेतिक तस्वीर

Loading

  • 8 नवंबर को होगी मामले पर  सुनवाई

सुधीर शुक्ला@नवभारत 

मुंबई: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को लेकर इस समय राज्य में एक तरफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ गुणरत्न सदावर्ते ने इस आंदोलन के खिलाफ हाईकोर्ट (High Court) में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने मराठा प्रदर्शनकारियों (Protesters) के खिलाफ (Against) कार्रवाई (Action) की मांग (Demand) की है। महत्वपूर्ण है कि गुणरत्न सदावर्ते की गाड़ी पर तथाकथित मराठा समर्थकों ने हमला कर दिया था। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 8 नवंबर को तय की है। 

मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने 25 अक्टूबर से दूसरे चरण की भूख हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद राज्य में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई। इसी मामले को लेकर पेशे से वकील गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारियों के खिलाफ याचिका दायर की है। गौरतलब है कि सदावर्ते ने इससे पहले मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर की थी।  उनकी याचिका के कारण ही मराठा आरक्षण को रद्द कर दिया गया था। 

सदावर्ते फिर मराठा आरक्षण के खिलाफ
गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आरक्षण के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले जब मराठा आरक्षण के फैसले को लागू करने का फैसला किया गया तो सदावर्त ने इसे चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट में मराठा आरक्षण को बरकरार रखा गया। जो सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं सका। अब एक बार फिर मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज हो रहा है।  गुणरत्न सदावर्ते ने इस आंदोलन का विरोध किया है। 

गाड़ी पर भी हो चूका है हमला
जब से मराठा समाज ने आंदोलन का हथियार उठाया है। तब से गुणरत्न सदावर्ते लगातार मराठा समाज की आलोचना कर रहे थे। उससे मराठा समाज परेशान था। गुणरत्न सदावर्ते को भी न बोलने की चेतावनी दी गई। जरांगे पाटिल ने उन्हें सीधी चेतावनी भी दी। इसके बाद भी गुणरत्न सदावर्ते विवादित बयान दे रहे हैं। इस समय महाराष्ट्र में हिंसक माहौल बनाने वाले सदावर्ते के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। महत्वपूर्ण है कि बीते दिन सदावर्ते की गाड़ी पर कुछ तथाकथित मराठा सर्ठकों ने हमला भी कर दिया था। 

याचिका के बाद बढ़ी चिंता
अब एक बार फिर गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन के खिलाफ याचिका दायर की है। इसलिए एक बार फिर मराठा समाज के गुणरत्न सदावर्त के खिलाफ आक्रामक होने की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच ये देखना ज्यादा अहम होगा कि इस याचिका पर सुनवाई में क्या होता है।