The city's first animal electric incinerator will start in Mumbai, plans to set up an area of 2500 sq.

    Loading

    मुंबई: राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने मुंबई (Mumbai) में नए वार्डों (New Wards) के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) को भेज दिया है। इसी के साथ मुंबई में चुनावी महासमर की शुरुआत भी हो गई है। राज्य सरकार ने बीएमसी 2022 के चुनाव से पूर्व मुंबई महानगरपालिका के वार्डों की संख्या 227  से बढ़ा कर  236 करने का निर्णय लिया था। सभी पार्टियों मुंबई में ओबीसी आरक्षण की मांग कर रही थी, लेकिन अभी ओबीसी आरक्षण पर बैकवर्ड आयोग की बैठक ही चल रही है। 

    उसके पहले राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिया है। इससे तय हो गया है मुंबई महानगरपालिका चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना ही कराया जाएगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना  बीएमसी अपने डोमिन पर डालकर 1फरवरी से 14 फरवरी तक शिकायत और सुझाव मांगी जाएगी।

    • मुंबई महानगर पालिका में 9 नए वार्ड बनाए जाएंगे। वार्डों की संख्या इस तरह रहेगी।
    • मुंबई शहर में 3सीटें बढ़ेंगी जिसमें लोअर परेल, धारावी , वर्ली में बढ़ाई जाएंगी
    • पश्चिम उपनगर 3 सीटें मालाड और बांद्रा और अंधेरी पूर्व में बढ़ने की उम्मीद है।
    • पूर्व उपनगर में  भी 3 वार्ड बढ़ेगा जिसमें संघर्ष नगर, माहुल, मानखुर्द हो सकता है।

    मुंबईकरों से परिसीमन पर मिलने वाली सजेशन ऑब्जेक्शन की जानकारी 16 फरवरी को  बीएमसी चुनाव आयोग को सौंपेगा। इसके लोगों से प्राप्त शिकायत और सुझाव का 16 फरवरी से 26 फरवरी तक  निपटारा किया जाएगा।  2 मार्च को अंतिम सूची दे दी जाएगी  उसके बाद वार्डो के आरक्षण की लॉटरी  उसके बाद चुनाव घोषित होगा।

    एसटी 15 एसटी के लिए 2 सीट रिजर्व

    नए वार्डों के साथ होने वाले चुनाव में एसी औए एसटी का वार्ड आरक्षण रखा गया है, जबकि ओबीसी आरक्षण कॉलम रिक्त रखा गया है। मुंबई की 236 सीटों के लिए एस सी के लिए 15 और एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं। 

    महिलाओं के लिए 118 सीटें

    महिलाओं के लिए 118 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिनमें 8 एससी और 1 सीट एसटी महिला के लिए बाकी बची 109 सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए होगी। बाकी बची 219 सीटों पर पुरुष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। 

     मुंबई में ऐसी है मतदाताओं की संख्या 

    • मुंबई में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 24 लाख 42 हजार 373 है।
    • अनुसूचित जाति मतदाता 8 लाख 3 हजार 236
    • एसटी मतदाता 1 लाख 29 हजार 653 है।
    • प्रत्येक वार्डों का परिसीमन के बाद मतदाताओं की निर्धारित संख्या 52,722
    •  वार्ड में न्यूनतम मतदाता 47,450
    • अधिकतम  मतदाता 57,964
    •  ऐसे होगी आपत्ति और सुझाव मंगाने की तारीख
    • 1 फरवरी – निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं को दर्शाने वाले शासकीय राजपत्र में प्रारूप अधिसूचना का प्रकाशन करने
    • प्रारूप अधिसूचना पर आपत्ति एवं सुझाव मांगने की अवधि 1 फरवरी से 14 फरवरी
    • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई 26 फरवरी
    • मुंबई नगर निगम कुल वार्ड 236
    • महिलाओं के लिए आरक्षित

    कुल: 118 सीटें

    • अनुसूचित जाति: 8
    • अनुसूचित जनजाति : 1
    • सामान्य श्रेणी: 219 सीटें
    • अनुसूचित जाति: 15
    • अनुसूचित जनजाति: 2