jayant-patil-on-sharad-pawar
शरद पवार-जयंत पाटिल

Loading

मुंबई: आज पूरे देश में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) मनाई जा रही है। इस मौके पर एनसीपी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए जयंत पटल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad pawar) को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। 

जयंत पाटिल में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। आज गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि आज उन लोगों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने हमें सिखाया, हमें बनाया और जिनकी वजह से हम आज हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं वह मेरे गुरु आदरणीय शरद चंद्रजी पवार साहब की वजह से हूं। आदरणीय सर को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं।’

इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाने वाले, व्यक्तित्व का विकास करने वाले, सपनों के पंखों को मजबूत करने वाले और हमें एक आदर्श नागरिक बनाने के लिए सद्विचारों का संचार करने वाले सभी गुरुओं को ‘गुरुपूर्णिमा’ के अवसर पर वंदन!’

बता दें कि, गुरु पूर्णिमा के पहले दिन अजित पवार ने बीजेपी में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। उस वक्त जयंत पाटिल ने एक फोटो शेयर कर कहा था कि, ‘मैं साहेब के साथ हूं।’