लता मंगेशकर की तबीयत अब स्‍थ‍िर, छोटी बहन आशा भोसले ने किया खुलासा

    Loading

    मुंबई: गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपनी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से शनिवार को मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों से गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। लता मंगेशकर की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए आशा भोसले ने मीडिया को बताया कि लता दीदी सेहत अब स्थिर हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। आपको बता दें, आशा भोसले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी बहन की सेहत के बारे में जानकारी देती नजर आ रही है। 

    इससे दिन पहले महान गायिका का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा था कि, ‘लता मंगेशकर आईसीयू में हैं। उनकी सेहत नाजुक बनी हुई है वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर की एक टीम उनका इलाज कर रही है।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

     

    पहले COVID-19 और निमोनिया से उबरने के बाद, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को 27 जनवरी को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था, क्योंकि उन में सुधार के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे थे। हालाँकि अब, भारत रत्न पुरस्कार विजेता को वेंटिलेटर पर वापस रख दिया गया है। साथ ही उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। 

    आशा भोसले के अलावा, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, सुप्रिया सुले, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने अस्पताल में लता मंगेशकर से मुलाकात की और डॉक्टर से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।