गायिका लता मंगेशकर की तबीयत पर सोनिया गांधी ने जताई चिंता, ट्वीट कर कहा- ‘भारत को उसकी जरूरत…’

    Loading

    मुंबई: महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को तबीयत खराब होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दुनिया भर से लता जी के प्रशंसक उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने दिग्गज गायिका के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस इंडिया के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट सोनिया गांधी में लिखा- ‘पीढ़ियां उनकी सुरीली आवाज सुनकर बड़ी हुई हैं। भारत को उसकी जरूरत है।‘ 

    आपको बता दें, सोनिया गांधी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई फैंस इस ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। देखें पोस्ट- 

     

    आपको बता दें, एक दिन पहले डॉ प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया, ‘लता मंगेशकर की तबीयत फिर से खराब हो गई है, उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर है। वह अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी।‘ 

    गायिका को जनवरी की शुरुआत में कोविड -19 से संक्रमित हुई थी। इसके बाद परिवार ने लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पता चला कि गायिका को निमोनिया भी हो गया था। लता मंगेशकर में कोरोना वायरल के हल्के लक्षण थे और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 28 जनवरी के आसपास, गायिका की सेहत में सुधार हो रही थी इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लेकिन अब लता मंगेशकर इस समय वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।