corona
File Photo

    Loading

    सूरज पांडेय

    मुंबई : कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरिएंट (Variants) से मचे दहशत के बीच मुंबई (Mumbai) में बुधवार को पिछले 20 महीने की तुलना में सबसे कम नए कोरोना ग्रसित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 37877 टेस्टिंग करने के बाद 108 लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त मिले हैं। इससे पहले 16 अप्रैल 2020 में 107 नए कोविड मरीज मिले थे। मुंबईकरों के लिए यह अच्छे संकेत है कि कोविड के मामलों में वृद्धि नहीं हो रही है। हालांकि मौत का सिलसिला अभी भी जारी है। बुधवार को कोविड से ग्रसित 4 लोगों ने दम तोड़ा है।

    हाल में ही अफ्रीका से लौटे मुंबई उपनगर के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। बुधवार को तीन और लोग कोविड से संक्रमित मिले हैं। महानगरपालिका की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि कुछ ही दिन पहले लंदन से आए दक्षिण मुंबई के एक 21 वर्षीय युवक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके अलावा  लंदन से आए एक और 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरा 37 वर्षीय व्यक्ति हाल में ही मोरिशियस से आया और एक होटल में रुका था उसे किसी अन्य देश मे प्रवास करना था, लेकिन उसकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अच्छी बात यह है कि तीनों असिम्प्टोमैटिक है। हमने तीनों को सेवन हिल्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है और उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है। गौरतलब है  कि मुंबई में अब कुल 4 लोग पॉजिटिव मिले हैं जो हालही में विदेश से लौटे हैं।

    राज्य में 767 नए केस

    राज्य में बुधवार को 767 नए कोविड मरीज मिले हैं। इस बीमारी के कारण पिछले 24 घंटे में 28 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। राज्य में अब 7391 एक्टिव कोविड मरीज हैं। कोविड से ठीक होने वालों का आंकड़ा 97.71 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

    मुंबई में 78,156 ने लिया टीका

    मुंबई में बुधवार को 78,156 ने कोरोना का टीका लिया। इसी के साथ मुंबई में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 1 करोड़ 63 लाख 28 हजार 484 तक पहुंच गया है, इसमें से 95 लाख 14 हजार 510 ने पहली डोज और 68 लाख 13 हजार 974 ने दोनो डोज ले ली है।

    मुंबई एक्टिव कम

    मुंबई में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या में अच्छी गिरावट हो रही है। बुधवार को सक्रिय रोगियों की संख्या 1904 तक पहुंच गई थी। पिछले 24 घंटे में 215 लोग कोविड को परास्त कर अपने घर लौटे हैं। 

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 124,63,139
    • कुल पॉजिटिव केस- 762989
    • कुल मौत- 16340
    • कुल ठीक हुए- 742176
    • डबलिंग रेट- 2780 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 16

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,56,19,951
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,36,425
    • कुल मौत- 141025
    • कुल ठीक हुए- 64,84,338