मुंबई: निजी दौरे पर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) गए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) से श्रीनगर में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर (Srinagar) में महाराष्ट्र भवन (Maharashtra Bhavan) बनाने के लिए जम्मु-कश्मीर सरकार से भूखंड उपलब्ध कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद यहां कई सुधार हुए हैं। इसके कारण यहां पर्यटन के साथ अन्य रोजगार और व्यवसाय के कई बेहतरीन अवसर पैदा हुए हैं। महाराष्ट्र से हजारों पर्यटक हर साल यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने आते हैं, इसलिए इस यात्रा के दौरान राज्य के नागरिकों की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री शिंदे ने लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से श्रीनगर में ‘महाराष्ट्र भवन’ बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांनी आज जम्मू आणि काश्मीरचे लेफ्टनंट गव्हर्नर मनोज सिन्हा यांची श्रीनगर येथे भेट घेतली. 'महाराष्ट्र भवन' उभारण्यासाठी श्रीनगर येथे जागा देण्याची विनंती त्यांनी राज्यपालांकडे केली. खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे यावेळी उपस्थित होते.
राज्यपालांना दिलेल्या… pic.twitter.com/BeaylkqlVp
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 11, 2023
अयोध्या और गुवाहाटी में भी महाराष्ट्र भवन बनाने की चल रही कवायद
इस दौरान मनोज सिन्हा ने इस मामले में सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बुके और उपहार देकर एक दूसरे को सम्मानित किया। इस मुलाकात में मुख्य रूप से दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और अन्य सहयोगी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले सीएम शिंदे ने यूपी के अयोध्या और आसाम के गुवाहाटी में भी महाराष्ट्र भवन बनाने प्रदेश सरकारों से मांग की है।