Manohar Joshi Hospitalized

Loading

मुंबई, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (Manohar Joshi) की हालत अब स्थिर है। उनके बेटे ने यह जानकारी दी। जोशी (85) को ‘ब्रेन हेमरेज’ होने के बाद गत सोमवार को मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवसेना के वरिष्ठ नेता के बेटे उन्मेश जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को शनिवार शाम बताया, ‘‘ उनकी हालत अब स्थिर है।”

अस्पताल ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा था कि जोशी अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह ‘वेंटिलेटर’ पर नहीं है। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उन्मेश जोशी ने शुक्रवार को बताया था कि उनके पिता की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें आंशिक रूप से होश आ गया है।