File
File

    Loading

    मुंबई :  इस सीजन मुंबईकरों (Mumbaikar) को अच्छी बारिश (Good Rain) देने के बाद राम नवमी को मॉनसून (Monsoon) ने मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) को अलविदा कह दिया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग (Regional Meteorological Department) बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। इसी के साथ मुंबई में तापमान उबाल मारने लगा है। इस वर्ष मुंबई में मॉनसून ने जोरदार दस्तक दी और 10 अक्टूबर तक बारिश की मौजूदगी दर्ज की गई। इस वर्ष मॉनसून में सांताक्रुज में 3174.7 एमएम और कोलाबा में 2379.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।

    गौरतलब है कि इस वर्ष सांताक्रुज (Santacruz) में सामान्य से 968.9 एमएम अधिक बारिश हुई है, जबकि कोलाबा में 358.5 एमएम अधिक बारिश दर्ज की गई है। उक्त आंकड़े साफ दर्शातें है कि इस बार मॉनसून काफी प्रबल था, लेकिन सीजन ने करवट ले ली है। मॉनसून समाप्त हो चुका है और अब अक्टूबर हीट मुंबईकरों को सताने लगी है। 

    अक्टूबर हीट मुंबईकरों को परेशान करेगी

    मुंबई के तापमान में वृद्धि होने लगी है। गुरुवार को मुंबई उपनगर का अधिक्तम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और शहर का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम का अनुमान लगानेवाली निजी संस्था स्काई मेट के प्रमुख मेट्रोलॉजिस्ट महेश पालावत ने बताया कि पूरब से पश्चिम की ओर हवाओं का बहाव शुरू हो गया है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। कुछ दिनों तक मुंबई का अधिक्तम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे यह साफ हो गया है कि अक्टूबर हीट मुंबईकरों को परेशान करेगी।

    जून से सितंबर तक हुई बारिश

    • कोलाबा- 2332.3 एमएम
    • सांताक्रुज- 3163.5 एमएम

    अक्टूबर में इतनी हुई बरसात

    • कोलाबा- 47.6 एमएम
    • सांताक्रुज- 11.2 एमएम