बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस का आंदोलन शुरू

    Loading

    मुंबई : देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) ने रविवार से अपने आंदोलन का आगाज किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राजगृह (डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आवास) के हिंदू कॉलोनी (Hindu Colony) दादर (Dadar) से चैत्यभूमि, शिवाजी पार्क तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मार्च किया।

    इस मौके पर वेणुगोपाल ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। प्रदेश प्रभारी एच. के.पाटिल ने कहा कि बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों ने देश में आम लोगों की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व सांसद संजय निरुपम, भालचंद्र मुंगेकर, मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजंता यादव, भूषण पाटिल, संदेश कोंडविलकर, अतुल बर्वे समेत मुंबई कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    इस अभियान के तहत 14 से 29 नवंबर तक मुंबई कांग्रेस सभी वार्डों में जाकर लोगों के बीच मोदी सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी।