mumbai
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, मुंबई (Mumbai0 की साकीनाका पुलिस ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। दरअसल ये फर्जी अधिकारी, यहां के पान की दुकानों पर विदेशी सिगरेट रखने और उस पर कार्रवाई के बहाने बड़े पैमाने पर जमाखोरी करता था। आरोपी का नाम कैलाश खामकर है। इसके पास से  पुलिस की ID और कई पैकेट विदेशी सिगरेट के पैकेट जब्त किए हैं।

मामले पर मुंबई पुलिस के DCP माहेश्वर रेड्डी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को उस पर शक हुआ था। इस आधार पर पूछताछ की तो पता चला कि वो कोई पुलिस अधिकारी नहीं है। 

ठग के वर्दी पुलिस के अजब अंदाज

मामले पर मुंबई पुलिस के DCP माहेश्वर रेड्डी ने बताया कि, यह फेक पुलिस अधिकारी साकीनाका की हद में एक पान पट्टी वाले दुकानदार को शिकार बनाने की फिराक में था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को उस पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह एक नकली पुलिस कर्मचारी है। 

दरअसल उसके पहनावे के तरीके, गले में रुमाल और पान खाकर बात करने के तरीके ने असली पुलिस के मन में इस नकली के लिए शक पैदा कर दिया। वहीं दिलचस्प बात ये रही कि फर्जी पुलिस वाले कैलाश खामकर ने खाकी वर्दी तो पहन रखी थी पर उसके कंधे पर कितने सितारे होते हैं शायद इसका पता खुद उसे ही नहीं था।  

वहीं इस आरोपी के पास से मुंबई के ही एक पुलिस स्टेशन की फेक पुलिस ID बरामद हुई। वो इसी का इस्तेमाल कर पान की दुकान वालों को धमकाने और पैसे वसूली करने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है।