arrest
File Photo

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के न्हावा शेवा में जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस की विशेष खुफिया और अन्वेषण शाखा (आयात) ने ई-सिगरेट, ड्रोन, खिलौने और लैटेक्स गुब्बारों की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि न्हावा शेवा में आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे गिरोह का पर्दाफाश उस समय हुआ, जब 22 मई को ऐसी वस्तुओं वाली दो खेप पकड़ी गईं। उन्होंने बताया, “जांच करने पर 20,920 ई-सिगरेट, 1,792 ड्रोन, 58,500 खिलौने और लैटेक्स गुब्बारे पाए गए। कुछ मंत्रालयों ने ई-सिगरेट और ड्रोन पर प्रतिबंध लगा रखा है, जबकि खिलौने और लैटेक्स गुब्बारे भारतीय मानक ब्यूरो के अनुरूप नहीं थे।”

उन्होंने बताया, “मुंबई के दो व्यापारियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस गिरोह के एक सदस्य को 12 मई को ई-सिगरेट के अवैध आयात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।”