Nigerian man arrested with mephedrone worth Rs 5.5 lakh in Navi Mumbai
फाइल फोटो

Loading

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर मुंबई से दिल्ली दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने का आरोप है। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया की विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एआईयू ने सुबह मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रही महिला को रोका था। उसकी तलाशी लेने के बाद एआईयू के अधिकारियों ने उसके अंत: वस्त्र में छिपाकर रखे गए 20 कैप्सूल जब्त किया जिनमें कथित तौर पर हेरोइन थी। 

जांच के दौरान विक्टोरिया ओकाफोर नामक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ ले जा रही थी। यह मादक पदार्थ उसे पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा के ओनी नामक व्यक्ति ने दिया था। महिला को एनडीपीएस कानून की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 

 
 
मामले की जांच जारी है। उस महिला के पास से 20 गोलियों के दो पाउच पाए गए थे। गोलियों की जांच करने पर पता चला कि इसमें मौजूद सफेद पाउडर 350 ग्राम हेरोइन है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये है।