Uddhav Thackeray
File Pic

    Loading

    मुंबई: मुंबई निगम क्षेत्र की सीमा में स्थित 500 वर्ग फुट तक की आवासीय संपत्तियों पर कोई संपत्ति कर नहीं लगेगा। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दिन में शहरी विकास विभाग की बैठक में इस निर्णय की घोषणा की।  मुंबई के निगम चुनावों से पहले यह घोषणा की गई है। चुनाव अगले महीने संभावित है।

    बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन से इस फैसले को तत्काल क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से वृहन मुंबई निगम क्षेत्र (बीएमसी) की सीमा में 500 वर्ग फुट से कम के 16 लाख मकान मालिकों को लाभ होगा।