Mumbai Local Train, Mumbai News, Local Train, Maharashtra
File Photo

Loading

मुंबई: लोकल मानों मुंबईकरों की जान बन गई। उसके बिना मानों मुंबई वालों की दिनचर्या शुरू ही नहीं हो सकती। लेकिन हाल ही में इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां सेंट्रल रेलवे के यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्रशासन दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 को और भी बड़ा बनाने जा रहा है। इसके लिए इस प्लेटफॉर्म से जुड़ा प्लेटफॉर्म नंबर 2 शुक्रवार 15 सितंबर से बंद रहेगा। इसका मतलब है कि दादर से निकलने वाली धीमी लोकल सेवा में कई बदलाव होने जा रहे है। इसलिए धीमी ‘दादर लोकल’ पकड़ने वाले यात्रियों को अब पराल स्टेशन पहुंचना होगा। आइए जानते है इस संबंध में पूरी जानकारी…. 

दादर है केंद्र स्थान 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सेंट्रल और पश्चिम रेलवे को जोड़ने वाला दादर स्टेशन यात्रियों की पहली पसंद है, इतना ही नहीं बल्कि दादर मुंबई के साथ-साथ दादर भी आसपास के क्षेत्र के खरीदारों के लिए भी एक केंद्रीय स्थान है। खुदरा खरीदारों से लेकर थोक खरीदार तक, हर कोई दादर को चुनता है। हालांकि, भारी बैग के साथ सीएसएमटी से भीड़ भरी लोकल में प्रवेश करना एक बड़ी परेशानी है। ऐसे में सेंट्रल रेलवे के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से ‘दादर लोकल’ के रवाना होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलती है। 

इसलिए लिया प्लेटफॉर्म को चौड़ा करने का निर्णय

जैसा की हम देख रहे है दिन-ब-दिन मुंबई का स्थानीय यात्री यातायात  बढ़ रहा है, लेकिन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को उस हद तक सुधारा नहीं गया   है। इसके चलते दादर के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए  रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि छोटा प्लेटफार्म  होने की वजह से वहां पर यात्रियों की लेटलतीफी को नियंत्रित करते-करते रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी थक जाते हैं। इसके चलते प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है।

अब ऐसा बनेगा प्लेटफार्म नंबर 2

इस संबध में अधिक जानकारी देते हुए शिवराज मानसपुरे ने कहा कि मध्य रेलवे के दादर स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर 1270 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा है। अब प्लेटफार्म की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर बढ़ाकर 10.5 मीटर की जाएगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, चौड़ीकरण का काम शुक्रवार से शुरू होगा और इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

यात्रियों को मिलेगी राहत 

चौड़ीकरण के बाद सीढ़ियां प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर चालू हो जाएंगी। वहीं, छोटे प्लेटफार्म के कारण अटक रही सीढ़ी की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बंट जाएगी और दादर स्टेशन के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्लेटफार्म 1-2 पर दो पैदल यात्री पुल हैं। चौड़ीकरण कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने और जाने वाली कुल 22 लोकल ट्रेनें परल टर्मिनस से प्रस्थान करेंगी। अगली सूचना तक ‘दादर लोकल’ पराल स्टेशन से ही संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशाशन के इस कार्य से उम्मीद है कि यात्रिओं को इसका लाभ जरूर होगा।