ड्रग्स मामले में शिंदे गुट ने अब निकला NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड का कनेक्शन

Loading

  • ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सलमान NCP नेता आव्हाड का करीबी!
  • शिंदे गुट की शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे का आरोप 
  • मनीषा कायंदे ने सुप्रिया सुले एवं आव्हाड के साथ का दिखाया फोटो  

मुंबई: ड्रग्स मामले (Drugs Case) में गिरफ्तार ललित पाटिल (Lalit Patil) को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) (शरद पवार) गुट एवं शिवसेना (उबाठा) काफी अधिक आक्रामक है। शिवसेना शिंदे गुट (Shinde Group) के मंत्रियों पर लगातार आरोप लग रहे हैं। अब शिवसेना शिंदे गुट ने पलटवार किया है। शिवसेना प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य (MLC) मनीषा कायंदे (Manisha Kayande) ने राकां सांसद सुप्रिया सुले और राकां के राष्ट्रीय महासचिव विधायक जितेंद्र आव्हाड के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सलमान फालके का फोटो जारी कर स्पष्टीकरण की मांग की है। कायंदे ने कहा है कि ड्रग्स माफियाओं को कौन राजनीतिक संरक्षण दे रहा है इसकी जांच होनी चाहिए। 

विधान परिषद सदस्य मनीषा कायंदे ने कहा है कि नासिक ड्रग्स मामले में ललित पाटिल को गिरफ्तार किया गया था। तब यह सामने आया था कि 2020 में उद्धव ठाकरे ने ललित पाटिल के हाथ में शिवबंधन बांधा था। पाटिल के हाथ में शिवबंधन बांधते हुए उद्धव का फोटो भी वायरल हुआ था। जांच में सात –आठ नाम सामने आये थे। 

जिसमें सलमान फालके का नाम था उसके पास से 54 ग्राम एमडी बरामद हुआ था। सलमान का ठाणे मनपा में विपक्ष के नेता रहे शानू पठान, कलवा–मुंब्रा के विधायक एवं पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड एवं राकां नेता सुप्रिया सुले के साथ उसका फोटो मिला है। मनीषा कायंदे ने सुप्रिया सुले एवं जितेंद्र आव्हाड से सवाल किया है कि ड्रग्स आरोपी से उनके क्या संबंध हैं।