Muslim
File

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार बुली बाई (Bulli Bai) नाम से गिटहब ऐप (GitHub) पर कुछ ऐसी तस्वीरों को शेयर किया गया है। जिसके चलते  एक बार फिर विवाद खड़ा हो चुका है। जी हाँ, दरअसल ‘गिटहब’ ऐप पर ‘बुली बाई’ नाम से एक अज्ञात समूह द्वारा मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की तस्वीरों व खुद उनको नीलाम (Auction) किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया जा रहा है। 

    दरअसल घटन के अनुसार बीते शनिवार 1 जनवरी 2022 के दिन बुलीबाई नाम (Bully Bye) से ऐप पर कुछ मुस्लिम औरतों की तस्वीरों को अपलोड किया गया है। इस मामले की सूचना मिलते ही अब मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों से इस पर जरुरी कार्रवाई करने को कहा है।

    ‘बुली बाई’ पर नेताओं ने जताई चिंता

    अब इस मामले पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपनी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने अब मांग की है कि इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी जल्दी की जाए। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले पर मुंबई पुलिस के CP और DCP क्राइम रश्मि कंरदीकार से बात की है। उनके अनुसार अब उन्हें  उम्मीद है कि इस तरह की गलत और सेक्सिस्ट साइटों के पीछे खतरनाक लोगों को अब पकड़ा जाएगा।

    इधर इस इस मामले पर मुंबई पुलिस ने अपने प्रतिक्रिया में कहा है कि इस मामले का संज्ञान लिया गया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरुरी कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं। अब  मुंबई साइबर पुलिस ने इन आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं एक सोशल मीडिय यूजर ने कहा है कि ऐप ‘बुली बाई’ कुछ वैसा ही काम करता है जैसे पहले सुल्ली डील्स करती थी। पता हो कि,बीते वर्ष 2020-2021 में ऐसे ही  सुल्ली डील्स (Sulli Deals) नाम के एक ऐप पर भी ऐसी ही कुछ आपत्तिजनक सामग्रियों को इस प्रकार शेयर और प्रसार किया गया था।