lockdown

  • महाराष्ट्र के परभणी में भी आज से लॉकडाउन.

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की उद्धव सरकार (Udhhav Goverment) ने अब नागपुर (Nagpur) के बाद अब अकोला (Akola) में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।  हालाँकि इस लॉकडाउन में समस्त जरूरी सेवा में छूट रहेगी। आदेश के तहत अब अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है.

अकोला में लॉकडाउन तो पुणे में नाईट कर्फ्यू:

इसके साथ ही अब पुणे में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। अब पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही आगामी 31 मार्च तक सभी पुणे के स्कूल, कॉलेज को बंद करने का भी आदेश है। वहीं, पुणे में होटल, बार अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। यही नियम मॉल, थियेटर पर भी यथेष्ट रूप से लागू होंगे।

परभणी में आज से लॉकडाउन: 

इसके साथ ही अब महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने बताया है कि, “हमारी जिलाधिकारी से बात हुई है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आज यानी शुक्रवार रात 12 बजे से परभणी में लॉकडाउन शुरू होगा जो कि आगामी सोमवार 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। हम परभणी और अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों से सहयोग की अपील करते हैं।”

नागपुर में भी लॉक डाउन:

गौरतलब है कि कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नागपुर में 15 से 21 तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई। जिससे अब शनिवार से ही सिटी में फुल लॉकडाउन होने जा रहा है। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लासेस और साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा वैद्यकीय सेवा, अखबार, दूध, सब्जी, फल, मांस की दूकानें, पेट्रोल पंप एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की व्यापारिक गतिविधियां भी पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं आयुक्त की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार अत्यावश्यक छोड़कर निजी कार्यालय भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में फिलहाल 4,80,083 लोग घर में पृथक-वास में हैं जबकि 4719 संस्थागत पृथक-वास में हैं। बीते गुरूवार को रिपोर्ट हुई 57 मौतों में से 25 पिछले 48 घंटे में हुई हैं और 19 गत सप्ताह हुई थीं। शेष 13 मौतें पिछले हफ्ते से पहले वाली अवधि में हुई थीं।