RSS-Dattatreya

Loading

नई दिल्ली/नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale)  को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में साल 2024 से 2027 के लिए सरकार्यवाह पद पर दोबारा चुना गया है।  बता दें कि, पिछली बार उन्हें साल 2021 में इस पद के लिए चुना गया था। 

जानकारी दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 15 से 17 मार्च तक नागपुर के रेशिमबाग स्थित संघ कार्यालय परिसर में चल रही है। आज इस बैठक के अंतिम दिन आरएसएस के नए सरकार्यवाह का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मत से दत्तात्रेय होसबाले को सरकार्यवाह पद पर दोबारा चुना गया। जानकारी दें कि, संघ में प्रत्येक 3 वर्षों पर सरकार्यवाह का चुनाव किया जाता है, फिर वह अपनी नई टीम की घोषणा करते हैं।

बता दें कि, बीते बार 2021 में वह सरकार्यवाह चुने गए थे। संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार RSS ने तय कर रखा है कि किसी भी पदाधिकारी के 75 वर्ष पूरा होने पर महत्वपूर्ण दायित्व नहीं दिया जाए, अभी वह 68 वर्ष के ही हैं। फिलहाल उनका एक ही कार्यकाल पूरा हुआ है और संघ का शताब्दी वर्ष भी आने वाला है, जिसकी तैयारी में उनके नेतृत्व में पूरी टीम लगी है। इसलिए सरकार्यवाह बदलने की संभावना नहीं थी। इनसे पूर्व के सरकार्यवाह भय्याजी जोशी चार और डा.मोहन भागवत भी तीन कार्यकाल के लिए सरकार्यवाह के पद पर रह चुके हैं।