Dengue
File Photo

Loading

नागपुर. पूर्वी विदर्भ के छह जिलों में 2022 की तुलना में 2023 में डेंगू मरीजों की संख्या चार गुना बढ़ है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी विदर्भ के छह जिलों में 2023 में डेंगू मरीजों की संख्या में अच्छीखासी वूद्धि हुई है. खास बात यह है कि सबसे ज्यादा मरीज नागपुर महानगर पालिका में हैं.

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के पुणे कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार, 2022 में पूर्वी विदर्भ के छह जिलों में डेंगू के 5 हजार 527 संदिग्ध मामले पाए गए थे. इनमें से 552 मरीजों में डेंगू पाया गया. 2023 में यहां 23 हजार 744 संदिग्ध मरीज पंजीकृत हुए. 2 हजार 365 मरीजों में डेंगू पाया गया. इसलिए 2022 की तुलना में 2023 में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गई. इनमें से सबसे ज्यादा 865 मरीज नागपुर शहर की सीमा में पाए गए. नागपुर ग्रामीण में भी 439 मरीज सामने आए. मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर नागरिकों ने मांग की है कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग इस विषय में गंभीरता से ध्यान दे, ताकि इस बीमारी को कंट्रोल में किया जा सके.

डेंगू की स्थिति

जिला/शहर    2022 2023
भंडारा                 019          029
गोंदिया                 175           208
चंद्रपुर                 100         380
गड़चिरोली             077          233
नागपुर (शहर)       118           865
नागपुर (ग्रामीण)     040           439
वर्धा                  023           211
कुल                        552 2,365