NMC

    Loading

    नागपुर: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई और कोंकण को छोड़कर शेष महाराष्ट्र में जल्द ही महानगर पालिका के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर प्रशासन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2022 को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने फाइनल ड्राफ्ट आज पेश कर दिया है। जिसके तहत मनपा में 52 प्रभागों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक प्रभाग में तीन वार्ड होंगे, जिसके तहत 156 नगरसेवक का चुनाव किया जाएगा। ज्ञात हो कि, 14 मार्च को आयोग ने पहला ड्राफ्ट पेश किया था, जिसके बाद आये अपत्तियों के बाद प्रभाग के स्वरूप में बदलाव किया है।

    जल्द होगी चुनाव की घोषणा 

    आयोग द्वारा ड्राफ्ट पेश किये जाने के बाद आने वाले किसी दिन भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। जिसको देखते हुए मनपा प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इसी को लेकर मनपा उपयुक्त राम जोशी ने बताया कि, चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। जब भी तारीख घोषित होगी हम सही से चुनाव करा लेंगे।

    राजनीतिक दलों ने भी शुरू की तैयारी 

    प्रभाग रचना घोषित होने के बाद से शहर की सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी सहित सभी छोटी बड़ी पार्टियों ने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को ओबीसी राजनीतिक आरक्षण को लेकर दो सप्ताह के भीतर स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया की घोषणा करने को कहा था। जिसके बाद आयोग ने अंतिम वार्ड रचना की घोषणा की गई। इस घोषणा के साथ ही मनपा चुनाव की लड़ाई शुरू हो गई है।

    इच्छुक ने टिकट के लिए शुरू की लॉबिंग 

    प्रभाग और क्षेत्र घोषित होते ही टिकट के इच्छुक उम्मीदवार अब टिकट के लिए लॉबिंग शुरू कर दिया है। अब तक सभी सोशल मीडिया से अपने लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन अब सब घोषित होने के बाद वह जमीन पर काम करना शुरू करेंगे। मनपा में पिछले 15 साल से मनपा पर भाजपा का कब्ज़ा है। वहीं वहां टिकट के दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल सकता है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जहां से लोग टिकट के लिए दौड़ लगा रहे हैं। वहीं दोनों दलों में टिकट नहीं मिलने पर अन्य पार्टियों से टिकट की कोशिश में लग गए हैं।

    शिवसेना सहित एनसीपी में काफी जोश 

    मनपा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ता में काबिज एनसीपी और शिवसेना भी काफी उत्साह में हैं। दोनों पार्टियों के बड़े नेता लगातार उपराजधानी का दौरा कर माहौल बनने में लगे हुए हैं। शिवसेना ने जहाँ संजय राउत को जिले का प्रभारी बनाया है, वहीं एनसीपी ने गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल को जिम्मा सौंपा है। दोनों ने कई बार सिटी का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए काम कर चुके हैं।

    अभी प्रशासक का राज 

    2017 के चुनाव में मनपा की 151 सीट में से भाजपा के 108 पार्षद चुने गए थे। भाजपा पिछले तीन कार्यकाल से सत्ता में है। कांग्रेस के 29, जबकि बसपा के 10 पार्षद थे। 4 निर्दलीय पार्षद थे। वहीं चार मार्च को मनपा का कार्यकाल समाप्त हो चूका है। वर्तमान में प्रशासक मनपा को चला रहे हैं।

    2022 के लिए मनपा का स्वरूप 

    • प्रभाग- 52
    • सीट- 156
    • तीन वार्ड को मिलकर एक प्रभाग

    2017 का स्वरूप 

    • प्रभाग- 38
    • सीट- 151
    • चार वार्ड को मिलकर एक प्रभाग

    2017 का चुनावी परिणाम

    • भाजपा-108
    • कांग्रेस- 29
    • बसपा- 10
    • निर्दलीय- 4