Woman raped on pretext of getting her a job and marriage in Maharashtra's Thane, accused arrested
Representative Image

    Loading

    नाशिक. सिन्नर तहसील (Sinnar Tehsil) के औंधेवाड़ी में एक 9 साल की बच्ची की इज्जत को तारतार करने की घटना सामने आई है। जहां दो आरोपियों (Accused) ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप (Rape) किया। पुलिस (Police) ने मामले में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। गौरतलब है कि आरोपियों में से एक सोलह साल का नाबालिग लड़का है।

    इस भीषण घटना का विवरण इस प्रकार है, वर्तमान में कृषि कार्य चल रहे हैं। एैसे में एक 9 साल की लड़की के माता-पिता ने उसे घर पर छोड़ दिया और खेतों में काम करने चले गए। गणेश उर्फ शंकर निवृति कुंडे (उम्र 43) ने घर में बच्ची को अकेला पा कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे एक खेत में अपने आवास पर ले जाकर अत्याचार किया। उसने किसी को भी अत्याचार के बारे में बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद 16 साल के एक लड़के ने भी लड़की के साथ करीब तीन बार दुष्कर्म किया। लड़की के पेट में दर्द होने लगा। उसने अपने माता-पिता से कहा।

    सिन्नर थाने में शिकायत दर्ज 

    बच्ची का दर्द असहनीय देख कर जब उसके माता-पिता ने विश्वास में ले की उससे पूछताछ की, तो उन्हें पता चला कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद लड़की के पिता ने तुरंत दोनों के खिलाफ सिन्नर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक नाबालिग संदिग्ध के साथ गणेश कुंडे को हथकड़ी लगा दी है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक माली द्वारा की जा रही है।