CRIME
File Photo

    Loading

    नाशिकरोड : रेल मालधक्का और राजवाडा परिसर की कोयता (चौपर) गैंग की दहशत से महिला, कारोबारी सहित नागरिक परेशान है। इसलिए परिसर की महिलाओं ने सिधे नाशिकरोड पुलिस थाना (Nashikrod Police Station) पहुंचकर वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे के पास शिकायत की। गैंग (Gang) को समाप्त करने और अवैध धंधे बंद करने की मांग की। कोयता गैंग की दहशत चरम पर पहुंच गई है। इसलिए महिलाओं ने बैठक की। इसके बाद पुलिस थाना में डेरा जमाया। इसके बाद वरिष्ठ निरीक्षक शिंदे ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

    स्थानीय नागरिकों की शिकायत के अनुसार रेल मालधक्का परिसर के गुलाब बाड़ी, राजवाडा, फुलेनगर परिसर में अवैध धंधों की संख्या बढ़ गई है। इस बीच कोयता गैंग के कारण नागरिकों का जीना मुहाल हुआ है। कुछ बदमाशों को तडीपार, कुछ पर मकोका की कार्रवाई हुई। इसका कोई परिणाम नहीं हुआ। शराब, नशीली दवाइयों सहित गांजा, कुत्ता गोली की विक्री परिसर में हो रही है। इससे युवक नशे के अदी हो रहे है। जिनकी मदद से बदमाश नाशिकरोड में कोयता गैंग बनाई है। इससे झोपड़पट्टी परिसर के नागरिक को तकलीफ हो रही है।

    मालधक्का परिसर में मारपीट करने, प्राणघातक हमला करने, कोयता, चाकू, स्टंप, बैट लेकर रात के साथ दिन में भी दहशत निर्माण की जा रही है। महिलाओं से छेड़छाड़, फिरौती की वसूली, यातायात समस्या निर्माण करने का प्रयास गैंग के माध्यम से किया जा रहा है। महिलाओं को शाम के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शौचालय के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ी जा रही है। शराब के दूकानों के बाहर कोयते लेकर विवाद हो रहे है, जिसका बंदोबस्त करने की मांग की जा रही है। पुलिस थाना में पुलिस निरीक्षक के साथ चर्चा करते समय पुष्पा भोले, नीतू सोनकांबले, सिंधू लोखंडे, माया चंद्रमोरे आदि महिला सहित धम्मरत्न तरुण मित्र मंडल के दिलीप आहिरे, विश्वनाथ भालेराव, दिनेश पुजारी, जहांगीर शेख, लालचंद शिरसाठ, विनोद सोनकांबले आदि उपस्थित थे।

    बंदोबस्त होगा

    नाशिकरोड परिसर की गुंडागर्दी निपटने के लिए पुलिस सक्षम है। मालधक्का परिसर की कोयता गैंग को समाप्त करने के लिए गश्त बढ़ाने के आदेश पुलिस कर्मियों को दिए गए है। नागरिक बिना भयभीत हुए पुलिस थाना में शिकायत करें।

    - अनिल शिंदे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, नाशिकरोड।