
नाशिक : लाल प्याज (Red Onion) की आवक बढ़ रही है उसके बावजूद कीमत (Price) प्रति किलो 18 से 24 रुपए तक पहुंच गया है। देश का प्याज मिस्र, ईरान, तुर्किस्तान (Egypt, Iran, Turkestan) और पाकिस्तान (Pakistan) के प्याज (Onions) की कीमत से मुकाबला (Competing) कर रहा है।
इसका परिणाम यह हुआ है कि मलेशिया और सिंगापुर के निर्यातकों की तरफ से पूछताछ बढ़ गई है। निर्यातक (Exporters) का कहना है कि आद्रता कम होने के कारण तैयार प्याज की फसल की आवक बढ़ जाती है। खासकर दुबई (Dubai) में अरब राष्ट्र के बाजार के लिए पाकिस्तान के प्याज को टक्कर देना संभव होने की वजह से दर कम करने में मदद मिलेगी।
लासलगांव में शुक्रवार को लाल प्याज प्रति क्विंटल 2 हजार 600 रुपए में मिल रहा था। पिंपलगांव में 2 हजार 551 रुपए प्रति क्विंटल की रेट से विक्री हुई थी। मंगलवार को लासलगांव और पिंपलगांव में 2 हजार 351 रुपए का भाव मिला। किसानों को लाल प्याज की कीमत में गिरावट का भय होने की वजह से आयातक की तरफ से मांग बढ़ गई है। निर्यात में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। प्याज मार्केट के जानकार दीपक चव्हाण की माने तो प्याज का निर्यात बढ़ना महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष देश से 2 हजार 800 करोड़ रुपए का 15 लाख 75 हजार टन प्याज का निर्यात हुआ था। इसमें महाराष्ट्र के डेढ़ हजार करोड़ रुपए का आठ लाख टन प्याज शामिल था।