jowar cultivation

    Loading

    नासिक : सब्जियों (Vegetables) के दामों में गिरावट होने से नासिक वासियों (Nashik Residents) को कुछ हद तक महंगाई (Inflation) से राहत मिली, लेकिन पिछले एक साल से लगातार अनाज के दाम बढ़ने से नागरिक परेशान है। गेहूं (Wheat), बाजरा (Bajra), चावल (Rice) के दाम बढ़ गए है। ऐसे में ज्वार के दामों में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। विशेष यह है कि गेहूं और बाजरे से ज्वार अधिक भाव खा रही है। मंडी में ज्वारी प्रति किलो 50 रुपए से बिक्री हो रही है। दिवाली के बाद सब्जी और खाद्य तेल के दाम बढ़ गए थे, जो अब स्थिर है। परंतु इस साल ओलावृष्टि के चलते कृषि फसल का हुआ नुकसान और जीएसटी परिषद ने पैकेट बंद वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने से अधिक मात्रा में दर बढ़ोतरी हुई। इसके चलते दैनंदिन उपयोग में आने वाली वस्तुएं महंगी हो गई। इसके चलते महिलाओं का आर्थिक समीकरण बिगड़ गया। रशिया और यूक्रेन में हुए युद्ध के चलते गेहूं के दाम बढ़ गए। पहले से ही मंडी में 30 से 35 रुपए किलो होने वाले उच्च प्रजाति के गेहूं 32 से 40 रुपए किलो मिल रहे है। 25 से 30 रुपए किलो मिलने वाली बाजरी अब 35 से 38 रुपए किलो मिल रही है। आरोग्य के लिए बेहतर होने से ज्वारी की मांग बढ़ गई है। मंडी में ज्वारी 50 रुपए किलो बिक्री हो रही है। 

    चावल-दाल के दाम स्थिर

    हर साल की तुलना में इस साल चावल और दाल की आवक कम होने से दाम बड़े तौर पर बढ़ गए है। परंतु अब मंडी में नए चावल और दाल दाखिल हो रही है। इसके चलते चावल और दाल के दाम स्थिर है। 

    कौड़ियों के दाम बिक रहे है टमाटर

    दिवाली से पहले आसमान छू रहे टमाटर के बाद दिवाली के बाद कौड़ियों तक पहुंच गए। टमाटर के दामों में अभी भी सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते टमाटर की फसल करने वाले किसानों को उत्पादन खर्च भी नहीं मिल पा रहा है। 

    सोयाबीन तेल के बढ़े दाम

    पिछले महीने में से स्थिर होने वाले सोयाबीन तेल के दाम पिछले तीन से चार दिनों में एक बार फिर बढ़ गए है। सोयाबीन तेल के पीछे प्रति लीटर 5 से 7 रुपए बढ़ गए है। एक और सोयाबीन तेल के दाम बढ़ गए है तो दूसरी और सूर्यफूल तेल और मूंगफली तेल के दाम स्थिर है। 

    इस प्रकार है दाम

    अनाज के दाम (प्रति किलो)

    • ज्वार-47 से 50
    • गैहूं-32 से 40
    • बाजरी-35 से 38

    खाद्यतेल (प्रति 1 लिटर)

    • सूर्यफूल-155
    • मूंगफली-140
    • सोयाबीन-160 से 170
    दाल  प्रति किलो
    मूंग 95 से 105
    उडीद  90 से 100
    तूअर  100 से 120

    सब्जियों के दाम (रुपए प्रति किलो)    

    सब्जी                 मंडी समिति जत्रा होटल अंबड      गंगापुर रोड
    टमाटर 10 से 15 20 30 40
    वांगी 20 से 30 40 40 60
    गवार 40 से 50 60 60 80
    भेंडी                   20 से 30 40 40 80
    शेवगा                 60 80 80 10
    आलू  25 से 27 30 30 30
    कारले 20 से 30 60 60 80
    मेथी                   25 (बड़ी) 10 10 15
    शेपू 15 (बड़ी) 10 10 10
    पालक                15 (बड़ी)  10  10  10